राजगढ़ःघर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कालीपीठ थाना पुलिस ने सवा दो माह पहले घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हे
साथ दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 15 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कालीपीठ थाना पुलिस ने सवा दो माह पहले घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।

थाना प्रभारी जितेन्द्र अजनारे ने रविवार को बताया कि 7 जनवरी को ग्राम बांकपुरा निवासी 28 वर्षीय महिला ने शिकायत की, बीती रात गांव का नाहरसिंह पुुत्र रमेश तंवर और गजराजसिंह पुत्र मोहरसिंह तंवर जबरन घर में घुस गए, जिन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया। घटना के दौरान पीड़ित घर में अकेली थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ धारा 64, 70(1), 332(बी), 351(3)बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर आरोपित नाहरसिंह और गजराजसिंह तंवर को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी जितेन्द्र अजनारे, एएसआई विजय सैनी, प्रआर.मुकेश, माखन, बनवारी, आर.सोनू सहित अन्य पुलिसकर्मीे मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक