जाने-माने वकील और समाजसेवी विद्युत कुमार राय ने थामा भाजपा का दामन
जाने-माने वकील और समाजसेवी विद्युत कुमार राय ने थामा भाजपा का दामन
वकील और समाजसेवी विद्युत कुमार राय


दक्षिण दिनाजपुर, 15 मार्च (हि. स.)। विधानसभा चुनाव की घोषणा से कुछ घंटे पहले दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है। रविवार को बालुरघाट के जाने-माने वकील और समाजसेवी विद्युत कुमार राय भाजपा में शामिल हो गए।

रविवार को दक्षिण दिनाजपुर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के जिला महासचिव बापी सरकार ने उन्हें पार्टी का झंडा देकर औपचारिक रूप से स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद विद्युत कुमार राय ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से लोगों को मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने पार्टी का दामन थामा है।

वहीं जिला महासचिव बापी सरकार ने कहा कि विद्युत राय बालुरघाट के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति और समाजसेवी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास के विजन से प्रेरित होकर और बंगाल को मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बालुरघाट सीट से विद्युत कुमार राय को उम्मीदवार बना सकती है।

फिलहाल इस सीट से विधायक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि इस बार पार्टी किसी नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। ऐसे में स्थानीय नेता और “भूमिपुत्र” की छवि रखने वाले विद्युत राय पर भाजपा भरोसा जता सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार