Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

ऊना, 15 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ सटे भड़ोलियां में हिमाचल एक्सप्रेस टे्रन की चपेट में आने से करीब 60 भेड़ों की मौत हो गई। जबकि कई भेड़े बुरी तरह से जख्मी हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौका पर पहुंची तो उन्हें कोई भेड़ पालक नहीं मिला। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह साढे 6 बजे के करीब एक अज्ञात भेड़ पालक भड़ोलियां में भेड़ों को रेल ट्रैक क्रॉस करवा रहा था। इसी बीच दिल्ली से ऊना के आ रही हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में भेड़े आ गई। जिसके चलते करीब 60 भेड़ों बुरी तरह कट गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं कई भेड़े गंभीर रुप से जख्मी हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौका पर पहुंचे और सुरक्षित बची भेड़ों को उठाकर एक साइड किया। वहीं सूचना रेलवे पुलिस ऊना को भी दी गई।
सूचना मिलते रेलवे पुलिस मौका पर पहुंची। हालांकि रेलवे पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन भेड़ पालक का पता नहीं चल पाया। इसके बाद रेलवे पुलिस ने ट्रैक को साफ किया।
उधर, रेलवे पुलिस के हैड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से भेड़ों की मौत हुई है। रेलवे पुलिस मौका पर पहुंची और ट्रैक को साफ करवा दिया है। ------------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल