मान्यवर कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनी, योगदान को किया गया नमन
—मान्यवर के अधूरे कार्य को पीडीए नेता अखिलेश यादव पूरा करेंगे: शशिप्रताप सिंह वाराणसी, 15 मार्च (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 92 वीं जन्म जयंती रविवार को समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी ने अकेलवा वाराणसी स्थित एक
मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता


—मान्यवर के अधूरे कार्य को पीडीए नेता अखिलेश यादव पूरा करेंगे: शशिप्रताप सिंह

वाराणसी, 15 मार्च (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 92 वीं जन्म जयंती रविवार को समाजवादी पार्टी और नेशनल इक्वल पार्टी ने अकेलवा वाराणसी स्थित एक लान में संयुक्त से पीडीए दिवस के रूप में मनाई।

जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, पूर्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने लोगों के लिए सामाजिक न्याय की अगुवाई की। मान्यवर सामाजिक समरसता, सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक थे। नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने कहा कि मान्यवर कांशीराम के अधूरे कार्य को पीडीए नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव पूरा करेंगे। उन्होंने कांशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा के साथ ही वह समाज सुधारक भी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव 'लक्कड़, संचालन पार्टी के स्थानीय प्रवक्ता संतोष यादव ने किया। कार्यक्रम को इंजीनियर आर एन यादव, मोदी यादव, पूर्व प्रमुख रामबालक पटेल, उमेश यादव, विवेक यादव, हीरा मौर्या, जगन्नाथ कुशवाहा, आनंद मौर्य, कन्हैया राजभर आदि ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी