Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

औरैया, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की बेला–दिबियापुर मार्ग पर रविवार को सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दिया।
बेला थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान सुजानपुरवा निवासी नौशाद की बेटी अनाया (6) के रूप में हुई है। बच्ची बेला-दिबियापुर मार्ग पर सुजानपुरवा गांव के पास नंदपुर मोड़ के पास खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम अनाया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बेटी की लाश को देखकर रोना—पीटना शुरू कर दिया।
इस बीच सूचना पाकर बेला थाना, एरवाकटरा थाना और विधूना कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने परिवार को शांत कराया और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार