हमीरपुर में गैस गोदाम और होटल में छापेमारी, स्टाॅक में मिली गड़बड़ी
हमीरपुर, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश शुक्ला ने रविवार काे इंडियन ग्रामीण गैस वितरक के गोदाम से लेकर होटल व सीएससी सेंटर में छापेमारी की है। छापेमारी में ढाई सौ गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला पकड़ा ग
छापेमारी


हमीरपुर, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश शुक्ला ने रविवार काे इंडियन ग्रामीण गैस वितरक के गोदाम से लेकर होटल व सीएससी सेंटर में छापेमारी की है। छापेमारी में ढाई सौ गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला पकड़ा गया है।

रविवार को जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश शुक्ला के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक अभय उपाध्याय व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व दो अन्य अधिकारियों की टीम ने सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पत्यौरा गांव में सीएचसी सेंटर पर छापेमारी में सात घरेलू भरे हुए गैस सिलेंडर विभिन्न कंपनियों के बरामद हुए है। यहीं से पांच छोटे गैस सिलेंडर भी बरामद किए गए है। गांव में एक चक्कीघर से सात गैस सिलेंडर भरे हुए बरामद किए गए है। उधर सुमेरपुर कस्बे के कमलेश तिराहा के पास इंडियन ग्रामीण गैस वितरक के गोदाम में छापेमारी में 230 गैस सिलेंडर स्टाक रजिस्टर में कम पाए गए। इसके साथ ही सुरौली बुजुर्ग व सुमेरपुर कस्बे में एक होटल संचालक के यहां छापेमारी में तीन घरेलू व तीन व्यवसायिक गैस सिलेंडर भरे हुए बरामद हुए है। जिन्हें कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कराई जा रही है।

जिला पूर्ति निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला ने इन सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा