Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बाराबंकी, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला एवं पुलिस प्रशासन ने रविवार को एक शातिर अपराधी की एक करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। आरोप है कि अपराधी ने गिरोह बनाकर भोले-भाले लोगों से ठगी करके अपनी संपत्ति बनायी है।
मोहम्मदपुर खाला थाना के प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ग्राम सिहाली निवासी मोहम्मद असलम की एक करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है। उसने आर्थिक और भौतिक लाभ लेने के लिए गिरोह बनाया और उनकी मदद से लोगों को धोखाधड़ी और जालसाजी करता था। आरोपित की अपराध से अर्जित की गई संपत्तियों की पहचान कर थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी थी। जिलाधिकारी के आदेश पर अपराधी की सपंत्ति कुर्क की गई हैं। --------------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी