कुर्मी क्षत्रिय सभा का होली मिलन समारोह, फूलों की होली से दिया एकता का संदेश
बरेली, 15 मार्च (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में रविवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और आपसी भाईचारे का सु
बरेली के ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान ढोल की थाप पर फूलों की होली खेलते और उत्सव मनाते समाज के लोग।


बरेली, 15 मार्च (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में रविवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक चौपाइयों के गान से हुई। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे से फूलों की होली का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और फूलों से होली की बधाई दी। पूरे समारोह में सौहार्द और भाईचारे का माहौल बना रहा।

मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पर्व भी है। जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने और बड़े-बुजुर्गों से शिष्टाचार भेंट करने का अवसर मिलता है। कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि समाज की तरक्की आपसी सहयोग और मजबूत संगठन से ही संभव है। होली मिलन जैसे कार्यक्रम समाज के लोगों को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।

समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, नगर पंचायत गुलड़िया के चेयरमैन के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, आर.सी. लाल, मूलचंद गंगवार, आलोक गंगवार, एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, अरविंद पटेल, एडवोकेट मुनेन्द्र गंगवार, डॉ. उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठिर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह और भद्र पाल गंगवार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देश दीपक गंगवार