Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नवादा, 15 मार्च (हि.स.)।शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के सौजन्य से रविवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।जिसमें क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित आजाद के द्वारा देश के कोने-कोने से आए रक्त वीरों का सम्मान हुआ ।इस सम्मान समारोह में 50 बार से ऊपर जिन्होंने भी ब्लड डोनेशन किया है। वैसे रक्तवीरो का हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम टाउन हॉल में सम्मान किया गया।
नवादा जिले के छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के सचिव जितेंद्र प्रताप जीतू को भी 74 बार ब्लड डोनेशन करने के लिए यह सम्मान दिया गया। इस सम्मान समारोह में मंच पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, गया के सांसद हरि मांझी एवं प्रख्यात समाजसेवी प्रमोद कुमार भदानी एवं शहीद भगत सिंह बी ग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी बर्मा के प्रयासों के सराहना हुई ।देश के विभिन्न राज्यों से आए रक्त वीरों ने संकल्प लिया कि रक्त के बिना किसी को भी मरने नहीं दिया जायेगा। इस सम्मान समारोह में शामिल नवादा के छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा एवं रक्त वीर प्रभात कुमार कौशल यादव उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन