Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सिलीगुड़ी, 15 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सैयद वकार रजा को सिलीगुड़ी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
इससे पहले सैयद वाकर रज़ा जलपाईगुड़ी रेंज के डीआईजी के पद पर कार्यरत थे।
वहीं, सी. सुधाकर को अब नॉर्थ बंगाल इंटेलिजेंस ब्रांच (आईबी) के आईजीपी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल हाल ही में राष्ट्रपति के सिलीगुड़ी दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थल में बदलाव और प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप सामने आए थे। इसके बाद केंद्र की ओर से दार्जिलिंग के जिलाधिकारी और सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर को डिपुटेशन पर बुलाने की मांग की गई थी।
इसी क्रम में पहले मनीष मिश्रा को दार्जिलिंग के जिलाधिकारी पद से हटा दिया गया और उनकी जगह सुनील अग्रवाल को नया डीएम नियुक्त किया गया। अब उसी कड़ी में सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर का भी तबादला कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार