बिजू–नवीन इंस्पिरेशनल फाउंडेशन’ को लेकर षड्यंत्र का आरोप, श्रीमयी मिश्र ने उठाए सवाल
भुवनेश्वर, 15 मार्च (हि.स.)। पूर्व बीजद नेता श्रीमयी मिश्र ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली में बीजू – नवीन इनस्पाइरेशनल फाउंडेशन के गठन के माध्यम से बीजद की करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया प
श्रीमयी मिश्रा


भुवनेश्वर, 15 मार्च (हि.स.)। पूर्व बीजद नेता श्रीमयी मिश्र ने आरोप लगाया कि नई दिल्ली में बीजू – नवीन इनस्पाइरेशनल फाउंडेशन के गठन के माध्यम से बीजद की करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की साजिश रची जा रही है।

सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में मिश्रा ने दावा किया कि इस फाउंडेशन का गठन कथित तौर पर कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की जानकारी के बिना किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी की चल-अचल संपत्तियों को इस नई संस्था में स्थानांतरित करने के पीछे क्या उद्देश्य है। उनके अनुसार, संपत्तियों के स्वामित्व को फाउंडेशन के माध्यम से नियंत्रित करने के लिए एक “गुप्त ब्लूप्रिंट” तैयार किया गया है।

श्रीमयी मिश्रा ने यह भी प्रश्न उठाया कि क्या इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और अन्य सदस्यों को जानकारी दी गई है। उन्होंने फाउंडेशन में ट्रस्टी नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए और संकेत दिया कि पार्टी की विचारधारा से जुड़े कई नेताओं को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो