रांगाली प्राथमिक अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास
सिलीगुड़ी, 15 मार्च (हि. स.)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी महकम के खोरीबाड़ी ब्लॉक में स्थित रांगाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नई पहल की गई है। यहां जल्द ही इंडोर और आउटडोर दोनों तरह की चिकित्सा सु
शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधि


सिलीगुड़ी, 15 मार्च (हि. स.)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी महकम के खोरीबाड़ी ब्लॉक में स्थित रांगाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नई पहल की गई है। यहां जल्द ही इंडोर और आउटडोर दोनों तरह की चिकित्सा सुविधाओं के साथ दस बेड की दिबा-रात्रि सेवा शुरू की जाएगी। रविवार को नए भवन का सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष ने शिलान्यास किया।

इस दौरान महकमा परिषद के सह-सभाधिपति, अन्य सदस्य और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुलसी प्रामाणिक भी मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य स्वास्थ्य विभाग की आर्थिक सहायता से करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक नए भवन का निर्माण किया जाएगा।

सभाधिपति अरुण घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। सुस्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक अस्पतालों तक सुविधाएं बढ़ाई जा रही है, जिससे अब रांगाली निवासियों को यहीं बेहतर और मुफ्त इलाज मिल सकेगा।

वहीं, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुलसी प्रामाणिक ने कहा कि पहले यहां केवल दिन में चिकित्सा सेवा उपलब्ध थी। अब 24 घंटे इलाज और दस बेड की सुविधा मिलने से स्थानीय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार