Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भुवनेश्वर, 15 मार्च (हि.स.)। ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपटी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान ओडिशा में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और राज्य की प्रगति व बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चल रही पहलों को तेज करने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में दोनों नेताओं ने राज्य के समग्र विकास को गति देने, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो