नेपाल में समानुपातिक सीट पाने वाले सभी 6 दलों ने निर्वाचन आयोग को सौंपी सूची
काठमांडू, 15 मार्च (हि.स.)। नेपाल में 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव में तीन प्रतिशत मत की सीमा पार करने वाले सभी छह राजनीतिक दलों ने रविवार को निर्धारित सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची निर्वाचन आयोग में जमा कर दी है। निर्वाचन आयोग क
निर्वाचन आयोग नेपाल


काठमांडू, 15 मार्च (हि.स.)। नेपाल में 5 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा के चुनाव में तीन प्रतिशत मत की सीमा पार करने वाले सभी छह राजनीतिक दलों ने रविवार को निर्धारित सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची निर्वाचन आयोग में जमा कर दी है।

निर्वाचन आयोग के सहायक प्रवक्ता कुल बहादुर जीसी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने 57, नेपाली कांग्रेस ने 20, नेकपा–एमाले ने 16, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने 9, श्रम संस्कृति पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (आरपीपी) ने 4-4 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। इन उम्मीदवारों की सूची को क्लस्टर के मुताबिक होने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि प्रस्तुत किए गए नाम निर्धारित क्लस्टर प्रतिनिधित्व के अनुरूप पाए जाते हैं, तो निर्वाचन आयोग आज ही निर्वाचित उम्मीदवारों की अंतिम सूची सार्वजनिक करेगा। यदि किसी प्रकार की विसंगति पाई जाती है, तो पार्टियों को अपने विवरण में सुधार करने के लिए समय दिया जाएगा। कानून के अनुसार समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से कुल 110 उम्मीदवारों का चुनाव किया जाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास