Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


बरेली, 15 मार्च (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के मॉल स्थित आईनॉक्स पीवीआर में रविवार को हिंदी फिल्म ‘ना जाने कौन आ गया’ की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कलाकारों, मेकर्स और शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम रहे। साथ में सोनल गौतम भी मौजूद रहीं।
स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के मुख्य कलाकार जतिन सरना और मधुरिमा रॉय, निर्देशक विकास अरोड़ा और निर्माता पूजा अरोड़ा ने मीडिया और दर्शकों से बातचीत की। बरेली के स्थानीय फिल्ममेकर विकास अरोड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रिश्तों और मानवीय भावनाओं को यथार्थवादी नजरिए से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
मुख्य अतिथि मेयर डॉ. उमेश गौतम ने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बरेली के लिए गर्व की बात है कि यहां के युवा फिल्ममेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। कार्यक्रम के बाद कलाकारों और मेकर्स ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के निर्माण, कहानी और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में दर्शकों और मीडिया ने कलाकारों के साथ संवाद किया।
हिन्दुस्थान समाचार / देश दीपक गंगवार