मद्देड पुलिस की अपील: अफवाहों पर न करें विश्वास, संदिग्ध की तत्काल सूचना दें
बीजापुर, 15 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना प्रभारी मद्देड डीपी. पात्रे ने रविवार काे क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर “बच्चा चोर गिरोह के क्षेत्र में घूमने” तथा इजराइल-ईरान युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की कमी होने
मद्देड पुलिस की अपील


बीजापुर, 15 मार्च (हि.स.)। जिले के थाना प्रभारी मद्देड डीपी. पात्रे ने रविवार काे क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर “बच्चा चोर गिरोह के क्षेत्र में घूमने” तथा इजराइल-ईरान युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की कमी होने जैसी भ्रामक और असत्य खबरें फैलायी जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस के पास ऐसी किसी भी सूचना की कोई पुष्टि नहीं है और यह केवल अफवाहें हैं, जिससे लोगों में अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति बन रही है।

थाना प्रभारी मद्देड पात्रे ने बताया कि थाना मद्देड पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है, स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड या शेयर न करें। यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत थाना मद्देड के मोबाइल नंबर 94791 94414 या पुलिस कंट्रोल रूम बीजापुर 6261-560040 पर सूचना दें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता से सहयोग की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे