खड़गपुर में गैस आपूर्ति को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
खड़गपुर, 15 मार्च (हि. स.)। खड़गपुर के मालंचा में सुपर मार्केट स्थित एक गैस आपूर्ति केंद्र में कथित अनियमितताओं और गैस संकट को लेकर रविवार को खड़गपुर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। चुनावी माहौल के बीच इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन और संबं
कांग्रेस का गैस आपूर्ति को लेकर अवरोध


कांग्रेस का गैस आपूर्ति को लेकर अवरोध


कांग्रेस का गैस आपूर्ति को लेकर अवरोध


कांग्रेस का गैस आपूर्ति को लेकर avrodh


खड़गपुर, 15 मार्च (हि. स.)। खड़गपुर के मालंचा में सुपर मार्केट स्थित एक गैस आपूर्ति केंद्र में कथित अनियमितताओं और गैस संकट को लेकर रविवार को खड़गपुर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। चुनावी माहौल के बीच इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन और संबंधित एजेंसी के खिलाफ आवाज उठाते हुए इसे आम लोगों की समस्या से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताया।

रविवार को संबंधित गैस एजेंसी ने दुकान के बाहर “सिलेंडर आउट ऑफ स्टॉक” का नोटिस लगाकर केंद्र बंद रखा। बताया जा रहा है कि सुबह से कई उपभोक्ता गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला।

शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी विजिन कृष्ण और पुलिस अधीक्षक पलाश चंद्र ढाली ने जिले के विभिन्न गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बैठक की थी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में डिस्ट्रीब्यूटर्स ने जिले में गैस की किसी बड़ी कमी से इनकार किया था, लेकिन मालंचा इलाके की स्थिति इससे अलग दिखाई दे रही है। अन्ततः रविवार सुबह 11 बजे करीब खड़गपुर कांग्रेस ने गैस एजेंसी के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मुखर्जी, खड़गपुर सदर टाउन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित शर्मा, खड़गपुर नगरपालिका की पार्षद रीता शर्मा और परोमिता घोष, आईएनटीयूसी के जिलाध्यक्ष कमल किशोर खन्ना, छात्र परिषद खड़गपुर टाउन अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह सहित यूथ नेता सचिन कुमार और कौनिश साहा उपस्थित थे।

वार्ड 14 की पार्षद रीता शर्मा ने आरोप लगाया कि मालंचा के इस गैस सेंटर में गैस बुकिंग के समय सर्विस चार्ज लेने के बावजूद ग्राहकों को गोदाम से सिलेंडर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

कांग्रेस कि वार्ड 11 कि पार्षद परोमिता घोष ने कहा कि पिछले कई दिनों से गैस की समस्या को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार, कई मामलों में गैस बुक करने के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ‘डिलीवर्ड’ का संदेश आ जाता है, लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचता। इसके बाद ग्राहकों को सेंटर या गोदाम के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

वहीं, गैस सेंटर के कर्मचारी खोखन राउत ने कहा कि गैस की आपूर्ति नहीं होने के कारण केंद्र बंद रखा गया है।

एक उपभोक्ता सुनीता पात्र ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गैस के लिए बार-बार सेंटर जाना पड़ रहा है, लेकिन हर बार ‘गैस नहीं आई’ कहकर लौटा दिया जाता है। घर में बुजुर्ग और बच्चे हैं, इसलिए खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।

इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ जिला समिति सदस्य बादल दास ने कांग्रेस पर अनावश्यक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं गैस आपूर्ति में अस्थायी समस्या है तो प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को इसकी जांच कर समाधान करना चाहिए। लेकिन कांग्रेस चुनाव नजदीक आते ही इस मुद्दे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है और लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान राजनीति से नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई से होना चाहिए। कांग्रेस ऐसे मुद्दों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता