Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 15 मार्च (हि.स.)। विद्या विहार पब्लिक स्कूल, तोरपा के विद्यार्थियों ने शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा किया। भ्रमण के बाद छात्र-छात्राओं का दल देर रात तोरपा लौट आया।
विद्यालय के प्राचार्य ने रविवार को बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों से बाहर निकलकर व्यावहारिक ज्ञान और वास्तविक अनुभव प्रदान करना था, ताकि वे औद्योगिक और प्राकृतिक स्थलों के बारे में प्रत्यक्ष रूप से जानकारी प्राप्त कर सकें।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जुबली पार्क, टाटा जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर), चांडिल डैम तथा टाटा मोटर्स सहित अन्य आधुनिक औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्हें औद्योगिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और शहर की संरचना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें भी बताई गईं।
शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी मौजूद थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न स्थलों की जानकारी दी और भ्रमण को सफल बनाने में सहयोग किया।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा