खेल आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: राम सूर्या मुंडा
खूंटी, 15 मार्च (हि.स.)। खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने मुरहू प्रखंड की इंदीपीढ़ी पंचायत के तपिंगसरा गांव में रविवार को खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक नृ
शिलान्यास


खूंटी, 15 मार्च (हि.स.)। खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने मुरहू प्रखंड की इंदीपीढ़ी पंचायत के तपिंगसरा गांव में रविवार को खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के साथ विधायक का स्वागत किया।

विधायक ने गांव के पाहन और ग्राम प्रधान गौमया मुंडा ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर फीता काटा तथा नारियल फोड़कर खेल मैदान निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल आदिवासी समाज की परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

मुंडा समाज में खेल की समृद्ध परंपरा रही है और यहां के युवाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कई अवसर और योजनाएं उपलब्ध करा रही है।

युवाओं को इन अवसरों का सदुपयोग कर खेल को स्वास्थ्य और आय के साधन के रूप में अपनाना चाहिए।सीइंदीपीढ़ी पंचायत के मुखिया सुखराम सरूकद ने खिलाड़ियों और नवयुवकों से नशे से दूर रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आजकल गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है, लेकिन कई जगह युवाओं का ध्यान केवल खस्सी-बांटा और मनी प्राइज तक ही सीमित रह जाता है। कई बार खेल के बाद नशे की प्रवृत्ति भी बढ़ जाती है, जिससे युवाओं का स्वास्थ्य प्रभावित होता है और वे अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसमें सुधार करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में झामुमो के जिला सचिव सुशील पाहन, उपाध्यक्ष सनिका बोदरा, मुरहू के विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, ग्राम प्रधान गौमया मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष सालन ओड़ेया, करमसिंह ओड़िया, साऊ सोय, फूलचंद कांडीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा