लोयला हाई स्कूल खूंटी ने जीता इंटर स्कूल अंडर-12 रग्बी चैंपियनशिप का खिताब
खूंटी, 15 मार्च (हि.स.)। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को आयोजित इंटर स्कूल अंडर-12 रग्बी चैंपियनशिप का खिताब लोयला हाई स्कूल खूंटी की टीम ने अपने नाम कर लिया । प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के विद्यालयों से आईं बाल
रग्बी


खूंटी, 15 मार्च (हि.स.)। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को आयोजित इंटर स्कूल अंडर-12 रग्बी चैंपियनशिप का खिताब लोयला हाई स्कूल खूंटी की टीम ने अपने नाम कर लिया । प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के विद्यालयों से आईं बालक एवं बालिका टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन फादर अमृत लकड़ा एसजे ने किया। लकड़ा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतिभागियों को शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथि फादर विमल मिंज, प्राचार्य लोयला इंटर कॉलेज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों में प्रतियोगिता की भावना के साथ साथ जीवन में अनुशासन आता है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लोयला हाई स्कूल खूंटी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि सेंट जेवियर स्कूल बुंडू की टीम उपविजेता रही। तृतीय स्थान अपग्रेड हाई स्कूल गोड्डा को प्राप्त हुआ।

बालिका वर्ग में संत जेवियर स्कूल बुंडू विजेता बनी

बालिका वर्ग में संत जेवियर स्कूल बुंडू विजेता बनी तथा चिल्ड्रेन पार्क स्कूल चाईबासा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अड़की की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज अशदक ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा