दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस का 21 दिनों के बाद जंगल में मिला इंजन
चतरा, 15 मार्च (हि.स.)। एयर एंबुलेंस हादसा के 21 दिनों के बाद जंगल में विमान का इंजन मिला है। महुआ चुनने के क्रम में ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त विमान का इंजन दिखा उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सिमरिया थाना क्षेत्र के करमटांड जंगल में 23 फरवरी को ह
विमान का इंजन


चतरा, 15 मार्च (हि.स.)। एयर एंबुलेंस हादसा के 21 दिनों के बाद जंगल में विमान का इंजन मिला है। महुआ चुनने के क्रम में ग्रामीणों को क्षतिग्रस्त विमान का इंजन दिखा उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सिमरिया थाना क्षेत्र के करमटांड जंगल में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे से जुड़ा एक अहम सुराग 21 दिन बाद सामने आया है। रविवार को महुआ चुनने गए ग्रामीणों को जंगल में विमान का इंजन दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। यह इंजन दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है।

23 फरवरी को इसी इलाके में मरीज को रांची से दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी। जिसमें पायलट सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद से ही विमान के कुछ हिस्सों की तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद इंजन को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया है और जांच टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इंजन मिलने से हादसे के कारणों का पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी