इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर एथलेटिक्स, कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
जौनपुर, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय द्वारा रविवार को सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स, जूनियर बालिका कबड्डी तथा जूनियर
विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि


इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेल के मैदान में खेलते हुए महिला खिलाड़ी


इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेल में भाग लेते हुए खिलाड़ी


जौनपुर, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय द्वारा रविवार को सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स, जूनियर बालिका कबड्डी तथा जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा शाम को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ एथलेटिक्स की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों और निर्णायकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने अंगवस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में मनीष कुमार पाल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर दिया।

जूनियर बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में कड़ैला मल्हनी की टीम ने एस.एस. पब्लिक स्कूल को 25-15, 25-18 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में आर.यू. कॉन्वेंट स्कूल ने शिवबरन शिक्षण संस्थान को 25-17, 25-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में आर.यू. कॉन्वेंट स्कूल ने कड़ैला मल्हनी को 25-20, 25-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में मड़ियाहूं की टीम ने सहकारी इंटर कॉलेज मेहरावां को 26-06 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम टीम ने सहकारी पी.जी. कॉलेज मेहरावां को 26-11 से मात दी। फाइनल मुकाबले में मड़ियाहूं की टीम ने स्टेडियम टीम को 35-19 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अंश यादव, 200 मीटर में अंकित पटेल, 400 मीटर और 800 मीटर में चंचल मौर्या, 1500 मीटर में आशीष यादव, 3000 मीटर तथा 2000 मीटर स्टीपल चेज में श्रेयांश यादव, 110 मीटर बाधा दौड़ में अंकित पटेल, 400 मीटर बाधा दौड़ में आकाश पटेल, लॉन्ग जंप में विकास गुप्ता, जैवलिन थ्रो में अर्पित कुमार यादव और शॉटपुट में सिद्धार्थ तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव