डॉ. अंकिता कुमारी ने एमडी (पैथोलॉजी) में जीता गोल्ड मेडल, क्षेत्र का बढ़ाया मान
सुपौल, 15 मार्च (हि.स.)। रेफरल अस्पताल राघोपुर में पदस्थापित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार गुप्ता की पुत्री डॉ. अंकिता कुमारी ने एमडी (पैथोलॉजी) में गोल्ड मेडल हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि स
गोल्ड


सुपौल, 15 मार्च (हि.स.)। रेफरल अस्पताल राघोपुर में पदस्थापित प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार गुप्ता की पुत्री डॉ. अंकिता कुमारी ने एमडी (पैथोलॉजी) में गोल्ड मेडल हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

जानकारी के अनुसार डॉ. अंकिता कुमारी ने किशनगंज स्थित एम जी एम मेडिकल कॉलेज किशनगंज से वर्ष 2022 से 2025 सत्र में एमडी (पैथोलॉजी) की पढ़ाई पूरी की। अपने बैच (बैच-16) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

उन्हें यह सम्मान 13 मार्च को किशनगंज में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया। इस समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की उपस्थिति में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

डॉ. अंकिता की इस सफलता पर उनके पिता डॉ. दीपक कुमार गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी पुत्री बचपन से ही मेहनती और अनुशासित रही है। उन्होंने बताया कि लोगों की सेवा करते हुए उन्हें देखकर ही अंकिता ने भी चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर आज उसने यह उपलब्धि हासिल कर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

डॉ. अंकिता की इस उपलब्धि पर उनके शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भी खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है और यह साबित करती है कि समर्पण, कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र