Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

फरीदाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। पाली-गुरुग्राम रोड पर रविवार को सडक़ किनारे खड़े डंपर में डिफेंडर कार पीछे से टकरा गई। इसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव अनंगपुर के रहने वाले पंकज भड़ाना के रूप में हुई है। पंकज माता-पिता की इकलौती संतान था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डंपर से टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। डिफेंडर महंगी होने के साथ ही काफी मजबूत कार मानी जाती है, मगर तेज रफ्तार के कारण टक्कर के बाद कार बुरी तरह बिखर गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है, जिसने उसे सडक़ किनारे खड़ा किया हुआ था। पंकज के पिता श्योमिंदर उर्फ लाला बड़े व्यापारी माने जाते हैं। सूरजकुंड रोड पर उनका रायल गार्डन के नाम से मैरिज गार्डन है।
हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर