Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिव्य योग केंद्र, मंडी बांस की ओर से यूपीएससी में 77वीं रैंक प्राप्त करने वाले जिले की निवासी और गोकुलदास हिंदू गर्ल्स डिग्री कालेज की उप प्राचार्या किरन साहू के बेटे दीनदयाल नगर निवासी देवांश गुप्ता को रविवार को सम्मानित किया गया। योग केंद्र के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर देवांश गुप्ता ने अपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस सर्वाेच्च सफलता को प्राप्त करने में प्रचंड परिश्रम, समर्पण, योग, ध्यान और दृढ़ संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में देवांश गुप्ता, डा. मनोज रस्तोगी, आदर्श गुप्ता, रविंद्र रस्तोगी, पल्लवी अग्रवाल, रश्मि रस्तोगी, आयुषी रस्तोगी, कादंबरी रस्तोगी, मीनाक्षी रस्तोगी, अलका गुप्ता, मोहित अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, संदीप रस्तोगी, मंजू अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, बीनू मेहरोत्रा, नलिनी वर्मा, पियूष बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल