टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की डबलोथॉन दौड़
पूर्वी सिंहभूम, 15 मार्च (हि.स.)। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से रविवार को का डबलोथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन किनन स्टेडियम के पास स्थित सर दोराबजी पार्क में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर फिटनेस के प्रति ज
राष्ट्रपति पदक पाने वाले रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार और मानगो की मेयर सुधा गुप्ता अपने पति पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ


पूर्वी सिंहभूम, 15 मार्च (हि.स.)।

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से रविवार को का डबलोथॉन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन किनन स्टेडियम के पास स्थित सर दोराबजी पार्क में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक विजेता रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस के जवानों, पूर्व सैनिकों और प्रतिभागियों ने सामूहिक जुम्बा डांस के साथ वार्म-अप किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर महानगरपालिका के मानगो क्षेत्र की मेयर सुधा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित थे । उनके साथ ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सक और सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत कराई।

डबलोथॉन के तहत बच्चों के लिए दो किलोमीटर और वयस्कों के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। यह दौड़ सर दोराबजी पार्क से शुरू होकर जुबली पार्क मुख्य द्वार होते हुए किनन स्टेडियम के सामने स्थित दोराबजी पार्क में आकर समाप्त हुई।

कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, ब्रह्मानंद के चिकित्सक, सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर और राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार, डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, शंकर कुमार प्रसाद, प्रशांत कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक