Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

सहरसा, 15 मार्च (हि.स.)। ब्रज किशोर फाउंडेशन एवं ज्योतिष संस्थान डॉ रहमान चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी ने बताया कि ी हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है.19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारम्भ होगी,इस नवरात्र क़ो वसंत नवरात्र भी कहा जाता है एवं रामनवमी का त्योहार 27 मार्च को मनाया जायेगा,एवं 28 को विजयादशमी मनाया जायेगा,इसी दिन दीक्षाग्रहण भी होंगे.
इस नवरात्री के मध्य मे प्रत्यक्ष देव बाबा सूर्यदेव की आराधना यानी चैती छठ का नहाय खाय 22 मार्च क़ो 23 क़ो खरना 24 क़ो सायं कालीन अर्घ्य एवं 25 को प्रातः कालीन अर्घ्य की पूजा होगी.नववर्षारम्भ में सभी भक्त माँ भगवती की आराधना कर दुर्गा पाठ कर माँ की कृपा प्राप्त करेंगे.
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार