मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर पहुंचे , भाजपा जिलाध्यक्ष के पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बलरामपुर, 15 मार्च (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को बलरामपुर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के दिवंगत पिता जागेश्वर जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पैतृक निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से
श्रद्धांजलि।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम।


बलरामपुर, 15 मार्च (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को बलरामपुर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के दिवंगत पिता जागेश्वर जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पैतृक निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बलरामपुर नगर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के पैतृक निवास पर रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। उन्होंने दिवंगत जागेश्वर जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल बनाए रखने की बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए पिता का साया उठना बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे। दोनों मंत्रियों ने भी दिवंगत जागेश्वर जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत जागेश्वर जायसवाल के सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वातावरण भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना भी की।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय