Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 15 मार्च (हि.स.)। भागलपुर जमालपुर रेल खंड के नाथनगर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को मालगाड़ी के चपेट में आकर तीन भैंस के कट जाने से इस रेलखंड पर रेलगाड़ी की आवाजाही लगभग एक घंटे बाधित रही।
बताया जा रहा है कि भागलपुर की तरफ से मालगाड़ी सुल्तानगंज की तरफ जा रही थी। तभी पश्चिम केबिन के पुरानी सराय गांव के पास तीन भैंस पटरी कर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के चपेट में भैंसे आ गए। तीनों भैंस कटकर मालगाड़ी के अंदर ही रेलवे ट्रैक में फंस गई। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेल पुलिस एवम् रेलवे कर्मी ने काफी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक से भैंस को बाहर निकाला, तब जाकर रेलगाड़ी का परिचालन शुरू हो पाया।
उल्लेखनीय है कि बीते साल भी नाथनगर रेलवे ट्रैक पर दस भैंस की कटने से मौत हुई थी। इस घटना के कारण रेल ट्रैक पर एक घंटे तक रेल का परिचालन बाधित रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर