Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोलकाता, 16 मार्च (हि. स.)। राज्य सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों तथा शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों से किया गया अपना वादा पूरा किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को यह बात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कही है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी, साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के लाखों शिक्षक व गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा पंचायत, नगरपालिकाओं और अन्य स्थानीय निकायों जैसी अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मचारी व पेंशनभोगी मार्च 2026 से रोपा 2009 के डीए बकाया की राशि प्राप्त करना शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह भुगतान राज्य के वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं में तय की गई प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि उनकी ‘मा-माटी-मानुष’ सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय