Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 15 मार्च (हि.स)। भवम क्लब ने सेंट पीटर्स क्लब को चार विकेट से हराकर अमृत लाल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में सेंट पीटर्स क्लब ने 24.5 ओवर में 109 रन (अग्रिम तिवारी 28 नाबाद, अभय यादव 17, आयुष राज मिश्रा 16) बनाए। जवाब में भवम क्लब ने 22.1 ओवर में 6 विकेट पर 112 रन (रोशन कुशवाहा 50 नाबाद, विराट सिंह 20, हर्षित तिवारी 13) बना लिए।
इससे पूर्व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के बाद क्रिकेट प्रशिक्षक देवेश मिश्र और संजय पाल ने दोनों टीमों को ट्रॉफी व व्यक्तिगत पुरस्कार दिये। अर्जित सिंह को मैन ऑफ द मैच, देवांश पाठक को बेस्ट बैटर, सिद्धू सैनी को बेस्ट बॉलर, रोशन कुशवाहा को बेस्ट फील्डर और सौम्य तिवारी को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया।
आयोजन सचिव श्यामू भारतीय ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अनिल पांडेय, उमेश पांडेय सुधीर सोनकर, शिशिर मेहरोत्रा, राहुल सिंह, रामकुमार, मनीष कुमार, मुकेश भारतीय आदि मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र