फतेहाबाद : पिकअप में सोये व्यक्ति की जेब से नकदी चोरी, दो युवक गिरफ्तार
फतेहाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। शहर की पुरानी अनाज मण्डी शैड के नीचे पिकअप गाड़ी में सो रहे व्यक्ति की जेब से हजारों रुपये चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर फतेहाबाद के अंतर्गत आने वाली बस अड्डा चौकी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया
फतेहाबाद। चोरी के मामले में गिरफ्तार दोनों युवक।


फतेहाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। शहर की पुरानी अनाज मण्डी शैड के नीचे पिकअप गाड़ी में सो रहे व्यक्ति की जेब से हजारों रुपये चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर फतेहाबाद के अंतर्गत आने वाली बस अड्डा चौकी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बस अड्डा चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित ने रविवार को बताया कि इस संबंध में शोयब निवासी गांव तेवड़ा, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कॉटन की चादर व बैडशीट आदि का सामान फेरी लगाकर बेचने का काम करता है। गत 11 मार्च की रात वह फतेहाबाद आया हुआ था और पुरानी अनाज मंडी के पास एक शेड के नीचे अपनी पिकअप गाड़ी में सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उठने पर उसकी जेब में रखी 10 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इस पर उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस ने 14 मार्च को केस दर्ज किया। जांच अधिकारी ने अहम सुराग जुटाते हुए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान फतेहाबाद निवासी राहुल तथा हर्ष के रूप में हुई, जिन्हें पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चार हजार रुपये नकद बरामद किए गए है।

हिन्दुस्थान समाचार / अर्जुन जग्गा