Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 15 मार्च(हि.स.)। रमज़ान के पाक महीने में छोटे-छोटे बच्चों में भी रोज़ा रखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फारबिसगंज के दरभंगिया टोला निवासी पांच वर्षीया अलीना उजमा और चार वर्षीय अर्सलान वाहिद ने रमज़ान का पहला रोज़ा रखकर सभी को हैरान कर दिया। इतनी कम उम्र में रोज़ा रखने पर परिवार और मोहल्ले के लोगों ने बच्चों की हौसला-आफजाई की।
बच्चों के पिता गुलाम वाहिद, जो धागा और बटन के होलसेल का कारोबार करते हैं ने बताया कि बच्चों ने अपनी खुशी और शौक से रोज़ा रखने की इच्छा जताई थी। परिवार के सदस्यों ने उनका हौसला बढ़ाया और रोज़ा पूरा करने पर बच्चों को दुआओं और शुभकामनाओं से नवाज़ा।
इस मौके पर शाहजहां शाद, शाकिर हुसैन, रमेश सिंह, गुड्डू अली, रशीद, जुनैद, सैफ़ अली खान और साजिद हुसैन समेत कई लोगों ने बच्चों को मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर