Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

आसनसोल, 15 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार सात चरणों में चुनाव आवंटित किए गए थे, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को धांधली करने और अपने कार्यकर्ताओं को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने का मौका मिल गया था।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस बार केवल दो चरणों में चुनाव होने से सुरक्षा व्यवस्था अधिक कड़ी रहेगी। साथ ही चुनाव आयोग की सख्त निगरानी के कारण आम मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
उन्होंने कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में हुई एक घटना का भी उल्लेख किया। पॉल के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही वाहन पर पथराव किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्होंने कांग्रेस की मंत्री शशि पांजा के उस आरोप को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि बस में भाजपा के ‘खून’ और ‘मर्डरर’ मौजूद थे।
भाजपा नेता पॉल ने बताया कि इस हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं और पार्टी के जिलाध्यक्ष तमोघना घोष को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने इस घटना पर चुनाव आयोग से कार्यकर्ताओं को लेने और चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की पर्याप्त बहाली सुनिश्चित करने की मांग की।
अग्निमित्रा पॉल ने विश्वास जताया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहले ही इस जीत को लेकर भरोसा जाता चुके हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा