निगम आयुक्त के निरीक्षण में हुई कार्रवाई, 82 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त
जगदलपुर, 15 मार्च (हि.स.)। शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार सुबह 9 बजे नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा संजय मार्केट क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के
82 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त


जगदलपुर, 15 मार्च (हि.स.)। शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रविवार सुबह 9 बजे नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा संजय मार्केट क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति स्कूटी में प्रतिबंधित पॉलिथीन रखकर दुकानदारों को बेचते हुए पाया गया। आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की राजस्व टीम ने तत्काल जांच की, जिसमें उक्त व्यक्ति की पहचान विजय जैन के रूप में हुई। वह स्कूटी के माध्यम से बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के पास जाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन की सप्लाई कर रहा था। पूर्व में भी इस प्रकार की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसपर आयुक्त अचानक सब्जी लेने के बहाने संजय बाज़ार पहुंचे, जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी ।

नगर निगम टीम द्वारा मौके पर ही पॉलिथीन की जब्ती की गई तथा आगे की जांच में टीम उसके दुकान तक भी पहुंची, जहां से भी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान कुल मिलाकर लगभग 82 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। नगर निगम की टीम ने प्लास्टिक प्रतिबंध नियमों के तहत संबंधित व्यक्ति पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। कार्रवाई के दौरान सुशील कर्मा, प्रभारी संजय बाज़ार एवं सहायक राजस्व अधिकारी राकेश यादव उपस्थित थे। निगम आयुक्त ने इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग और बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।साथ ही लोगो से प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग नहीं करते हुए लोगो को सामान लेते समय थैला उपयोग करने की अपील की गई ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे