Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर अफीम तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.544 किलो अफीम का दूध व एक ब्रेजा कार जब्त की है। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि ओसियां थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी मय टीम द्वारा कंवरजी की खेजडी तापू पुलिस थाना ओसियां निवासी रामनारायण पुत्र शंकरलाल उर्फ शंकरराम विश्नोई के कब्जे से 20.079 किलो अफीम दूध बरामद कर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया।
रामनारायण के घर के पीछे गेंहू की फसल में तलाशी ली गई तो वहां एक प्लास्टिक के कट्टे में रखा हुआ 20.079 किलो अफीम दूध बरामद हुआ। वहीं पुलिस थाना बिलाड़ा हल्का क्षेत्र में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भवंरिया व थानाधिकारी सवाईसिंह सोढ़ा के नेतृत्व में टीम द्वारा जयपुर-जोधपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ब्रेजा कार में बनाए गए खुफिया बॉक्स में छुपाया गया कुल 11.465 किलो अफीम दूध बरामद किया। साथ ही मुलजिम सेमलपुरा चित्तौडग़ढ़ निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामेश्वरलाल तेली को गिरफ्तार किया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश