Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 13 मार्च (हि.स.)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में शुक्रवार को 56वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई। उन्होंने विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि अजय सोलंकी ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय का नया भवन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है और इसके निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के खेल मैदान के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है और भविष्य में इसी मैदान में खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही मल्टीपर्पज हॉल के लिए संशोधित अनुमान भी शीघ्र स्वीकृत किए जाने की बात कही।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से महाविद्यालय में एमएससी जूलॉजी, एमए इतिहास और एमबीए जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति मिली है। ये पाठ्यक्रम आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने महाविद्यालय की जूलॉजी प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर