राजगढ़ः स्वास्थ्य केन्द्र की अव्यवस्थाओं को लेकर नाराज लोगों ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
राजगढ़, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की खराब व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। चिकित्सकों की कमी सहित मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नाराज लोगों ने कस्बे में ढ़ोल-न
लेकर नाराज लोगों ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन


राजगढ़, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की खराब व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। चिकित्सकों की कमी सहित मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नाराज लोगों ने कस्बे में ढ़ोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली साथ ही सुधार की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

नगर जनकल्याण समिति के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में नागरिक बड़ा चैक पर एकत्रित हुए। इसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से ढ़ोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई। ज्ञापन में उल्लेखित है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लंबे समय से स्थाई चिकित्सक नही है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार नही मिल रहा, गंभीर मामलों में मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है, जिसमें विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशानी होती है। इसके अलावा महिला चिकित्सक, स्टाफ नर्स, बच्चों के इलाज के लिए स्टीम मशीन, कंपाउंडर नियुक्त करने के मांग की गई है।

ज्ञापन में अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 24 घंटे दो गार्ड तैनात करने की मांग की गई है। इसके साथ ही रोगी कल्याण समिति की बैठकों का विवरण सार्वजनिक करने की अपील की गई है। नगरवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिवस में अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नही किया गया तो नगर जनकल्याण समिति के नेतृत्व में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसमें चक्काजाम और नगर बंद जैसे कदम शामिल होंगे, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक