श्योपुरः बोलेरो में तस्करी के लिये ले जा रहे थे सवा किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
श्योपुर, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में देहात थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तर किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.307 किलो ग्राम गांजे के साथ तस्करी के लिये उपयोग की गई बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है। देह
गांजा के साथ पकड़े आरोपी व जब्त बोलेरो वाहन।


श्योपुर, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में देहात थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तर किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.307 किलो ग्राम गांजे के साथ तस्करी के लिये उपयोग की गई बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है।

देहात थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने शुक्रवार को बताया कि श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर कालीतलाई के पास बने यात्री प्रतिक्षालय पर गुरुवार को वाहन चैकिंग पाइंट लगाया गया था। इस दौरान बोलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी-31-सीए-1303 को रोका गया। जब चालक का दरवाजा खोलकर देखा तो गाड़ी से गांजे के स्मेल आ रही थी। जब गाड़ी में सवार चालक सहित अन्य से पूछताछ की गई तो घबरा गये। जब ड्रायवर के सीट के नीचे चैक किया तो एक सफेद कलर की पोटली मिली। जिसे खोलने पर उसमें गांजा मिला।

गाजे के साथ दो आरोपी सहित बोलेरो वाहन जब्त

गांजे के साथ देहात पुलिस ने चतुर्भुज उर्फ चंदू पुत्र रामअवतार वैष्णव उम्र 28 साल निवासी ग्राम टेहला और पवन पुत्र बाबूलाल उर्फ रमेश सेन उम्र 27 साल निवासी बहरावदा को गिरफतार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 1.307 किलो गांजा कीमत 26 हजार रूपये और एक बोलेरो वाहन कीमत 8 लाख रूपये कुल मशरूका 8 लाख 26 हजार रूपये जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

बिजली विभाग में किराये पर लगा है वाहन

देहात थाना पुलिस द्वारा जिस बोलेरो गाड़ी में दोनों युवक गांजे की तस्करी करते पाये गये है, उक्त वाहन बिजली विभाग कार्यालय में बिजली कंपनी के अधिकारियों यहां किराये से लगा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्‍णव