Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

आयोग के समक्ष पेश न होने पर भड़की महिला आयोग अध्यक्ष, गिरफ्तारी के निर्देश
पानीपत, 13 मार्च (हि.स.)। बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणा महिला आयोग के समन पर शुक्रवार काे आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए। इस पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पानीपत पुलिस अधीक्षक व पंचकूला पुलिस अधीक्षक को बादशाह की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं।
महिला आयाेग के सामने बादशाह की तरफ से पेश हुए वकीलों ने दलील दी कि किसी पूर्व निर्धारित कार्य के चलते बादशाह नहीं आ सके। वकीलों ने आयोग से अगली बार पेश होने का समय मांगा। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया मीटिंग में ही भड़क गई। उन्होंने सख्त लहजे में आदेश दिया कि बादशाह अगर तीन बजे तक पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। तीन बजे तक भी जब बादशाह पेश नहीं हुए तो रेनू भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि बादशाह होगा अपने घर का उसने गुनाह किया है जिसकी सजा उसको मिल कर रहेगी, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बादशाह ने आयोग के समक्ष पेश न होने पर अपने गुनाहगार होने का ठप्पा लगा लिया, जिसके बाद आज आयोग ने पानीपत एसपी को लिखित आदेश दिए हैं कि बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आयोग में पेश करे साथ ही पंचकूला एसपी को भी बादशाह की गिरफ्तारी के लिखित आदेश दे दिए हैं। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बादशाह को छह मार्च को नोटिस भेजकर शुक्रवार को पानीपत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था। बादशाह के वकील ने उनकी सुरक्षा का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना पक्ष रखने की अनुमति मांगी। बादशाह की तरफ से तीन वकीलों का पैनल राज्य महिला आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखने पहुंचा। एडवोकेट अक्षय दहिया ने कहा कि हमें और आप सबको पता है कि बादशाह से गलती हुई है या नहीं हुई, जिस पर विवाद छिड़ा हुआ है, हम इस मामले में आज यहां पेश हुए हैं। व्यावसायिक प्रतिबद्धता के चलते बादशाह यहां नहीं आ पाए। हमने आज चेयरपर्सन से टाइम लेने की कोशिश की है, लेकिन हमें दोपहर तीन बजे तक का समय दिया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा