Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को भारत में स्पेन के राजदूत जुआन एंतोनियो मार्च पुजोल के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात राजदूत द्वारा दिए गए स्नेहपूर्ण आमंत्रण के बाद हुई।
इस अवसर पर अध्यक्ष ने आत्मीय आतिथ्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनके आवास पर आयोजित स्नेहपूर्ण लंच के लिए धन्यवाद दिया। अध्यक्ष ने यहां स्पेनिश परंपरा को दर्शाने वाले विशेष व्यंजनों का आनंद लिया, जिन्हें भारतीय स्वाद के अनुरूप भी तैयार किया गया था।
यह मुलाकात अनौपचारिक संवाद का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुई और इसने भारत एवं स्पेन के बीच मित्रता, आपसी समझ तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव