मीरजापुर में इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
मीरजापुर, 13 मार्च (हि.स.)। जनपद की जिगना थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृ
गिरफ्तार इनामिया शातिर गो-तस्कर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व पुलिस अधिकारी।


मीरजापुर, 13 मार्च (हि.स.)। जनपद की जिगना थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जिगना, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम सक्रिय थी। इसी दौरान पुलिस ने थाना जिगना क्षेत्र के पाली बॉर्डर के पास से 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष उर्फ सोनू पटेल को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से लालगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा का रहने वाला है।

क्षेत्राधिकारी लालगंज ने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाना लालगंज में 27 जनवरी को गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हैं। इसके अलावा थाना संतनगर में भी गौ हत्या निवारण अधिनियम से संबंधित एक अन्य मुकदमा दर्ज हैं, जिसमें वह वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में पूर्व में अभियुक्त के पिता श्याम बहादुर पटेल, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान सोनवर्षा हैं, सहित कुल पांच अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तारी के बाद थाना जिगना पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।----------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा