Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बिजनौर, १३ मार्च (हि.स.)| उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता होने पर शुक्रवार को उनके परिजनों, ग्रामीणों तथा शिवसेना ने थाना चांदपुर कोतवाली में पहुंच कर हंगामा कर छात्राओं को बरामद की मांग की |
मालूम हो कि बृहस्पतिवार को नगर के एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई छह छात्राएं रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गई थीं देर शाम तक छात्राओं के घर नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनों ने उनकी तलाश की तथा स्थानीय थाने में भी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस भी छात्राओं की तलाश में सक्रिय हो गई है| हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव के साथ ही कस्बे तथा निकटवर्ती गांव की चार छात्राएं भी परीक्षा देने पहुंची थी लेकिन परीक्षा देने के बाद वह घर नहीं पहुंची| हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के रहने वाली दो छात्रों के परिजनों ने उनके सहपाठी तथा मित्र चार छात्रों के घर जाकर पता किया तो वह भी अपने घर नहीं पहुंची थी जिसकी जानकारी होने पर सभी में खलबली मच गई |
आज शिवसेना जिला प्रमुख वीर सिंह के नेतृत्व में छात्राओं के परिजनों तथा ग्रामीणों ने थाना चांदपुर में प्रदर्शन करते हुए छात्राओं के बरामद करने की मांग की । बिजनौर से एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ चांदपुर कोतवाली पहुंचे जहां शिव सैनिकों तथा ग्रामीणों, परिजनों से वार्ता कर 24 घंटे में छात्राओं को बरामद किये जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति काबू हो पाई |
इस मौके पर पंडित नरेश शर्मा ,चौधरी वीर सिंह , मुकेश लंबा ,दिनेश कुमार , सोनू फौजी, संदीप कुमार, पुलकित त्यागी, सुरेंद्र , मनीष बिट्टू, डॉक्टर विपिन , आशु गोयल, चौधरी कपिल, धर्मवीर सिंह और भूपेंद्र आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र