पूर्णिया में ‘द केरल स्टोरी-2’ देखने के लिए सैकड़ों महिलाएं और छात्राएं पहुंचीं रूपवाणी सिनेमा हॉल
पूर्णिया, 13 मार्च (हि.स.)। शहर के रूपवाणी सिनेमा हॉल में शुक्रवार को लव जिहाद के मुद्दे पर आधारित फिल्म The Kerala Story 2 को देखने के लिए सैकड़ों महिलाओं और छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई महिलाएं और छात्राएं बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचीं और सामूहिक रू
फिल्म देखने आई छात्राएं और महिलाएं


पूर्णिया, 13 मार्च (हि.स.)। शहर के रूपवाणी सिनेमा हॉल में शुक्रवार को लव जिहाद के मुद्दे पर आधारित फिल्म The Kerala Story 2 को देखने के लिए सैकड़ों महिलाओं और छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई महिलाएं और छात्राएं बैनर-पोस्टर लेकर पहुंचीं और सामूहिक रूप से फिल्म का प्रदर्शन देखा।

यह आयोजन श्री राम सेवा संघ के आह्वान पर किया गया था। संगठन के बुलावे पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। फिल्म देखने के बाद उपस्थित लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

फिल्म देखने के बाद महिलाओं और छात्राओं ने कहा कि इस प्रकार की फिल्मों के माध्यम से समाज के संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होती है और परिवारों को भी अपने बच्चों के भविष्य और संस्कारों को लेकर सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि माता-पिता और अभिभावकों की सलाह और जीवन मूल्यों को अपनाकर ही युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ सकती है।

इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, जो श्री राम सेवा संघ के संस्थापक हैं, ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक करना समय की मांग है।

उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में समाज को सोचने और समझने का अवसर देती हैं तथा युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान करती हैं। उनके अनुसार परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, मूल्यों और परंपराओं से जोड़े रखा जाए।

फिल्म देखने के बाद उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होती है और लोगों में जागरूकता फैलाने का अवसर मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह