Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 13 मार्च (हि.स.)। एसएम कॉलेज के जूलॉजी विभाग के यूजी सेमेस्टर-5 की छात्राओं को इंटर्नशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को सफाली संस्थान में बीएमआई (बॉडी मॉस इंडेक्स) निकालने की जानकारी दी गई। इसके तहत छात्राओं ने शरीर के वजन और हाइट के आधार पर बीएमआई निकालने के गुर सीखे। सफाली संस्थान के अध्यक्ष, न्यूट्रीशन सोसाइटी ऑफ इण्डिया भागलपुर चैप्टर के संयोजक ओर जेपी विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो. फारूक अली ने छात्राओं को बीएमआई की जानकारी विस्तार से दी। इसके अलावा उन्होंने ब्लड की पहचान करने के साथ-साथ रक्तदान की महत्वता पर प्रकाश डाला।
डॉ. अली ने कहा की बीएमआई किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन के आधार पर उसके दुबलेपन या मोटापे का माप है, जिसका उद्देश्य ऊतकों के द्रव्यमान को मापना है। इसका व्यापक रूप से उपयोग यह जानने के लिए किया जाता है कि किसी व्यक्ति का उसकी ऊंचाई के अनुसार स्वस्थ वजन है या नहीं। वहीं कुछ छात्राओं ने फिर से ब्लड ग्रुप की जाँच की। इंटर्नशिप में जूलॉजी की 50 छात्राएँ भाग ले रही हैं।
मौके पर टीएमबीयू के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर भी मौजूद थे। संचालन गुलफ्शा परवीन ने की। दो प्रतिभागी कोमल कुमारी और कृति कुमारी ने फीडबैक प्रस्तुत किया। दोनों छात्राओं ने कहा की क्लासरूम से बाहर इस तरह के ज्ञानवर्धक और उपयोगी नॉलेज स्किल डेवलपमेंट के लिए काफी जरुरी है। सफाली संस्थान के द्वारा इंटर्नशिप में नई-नई चीजें सैद्धांतिक और प्रायोगिक दोनों ही रूपों में सिखाई जा रही है। इंटर्नशिप के माध्यम से छात्राएँ शरीर विज्ञान से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर रही हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर