राशन कार्ड ई-केवाईसी 31 मार्च तक
जगदलपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर बनाए रखने हेतु ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम घड़ी नजदीक आ गई है। राज्य़ शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी पंजीकृत सद
31 मार्च तक राशन कार्ड ई-केवाईसी करवानें की अपील


जगदलपुर, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर बनाए रखने हेतु ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम घड़ी नजदीक आ गई है। राज्य़ शासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी पंजीकृत सदस्यों को आगामी 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना ई-केवायसी अपडेट कराना होगा।

खाद्य नियत्रंक से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में राशन कार्डों के अंतर्गत कुल 8,29,814 सदस्य पंजीकृत हैं, जिनमें से 7,12,650 सदस्यों का सत्यापन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। हालांकि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर अभी भी जिले में 91,475 ऐसे सदस्य शेष हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। खाद्य विभाग द्वारा जारी परिपत्र में अपील किया गया है कि जिन हितग्राहियों ने अभी तक अपनी उचित मूल्य दुकान पर उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन नहीं कराया है, वे समय-सीमा समाप्त होने से पहले इसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लेवें।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे