Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया 13 मार्च(हि.स.)। हरियाणा की संस्था नारायण साहित्य वाला भारत ट्रस्ट की ओर से 12 मार्च को आयोजित प्रतियोगिता में फारबिसगंज के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अनुज प्रभात को श्रेष्ठ गीतकार सम्मान से सम्मानित किया गया।
उल्लखेनीय हो कि डॉ अनुज प्रभात साहित्य के क्षेत्र में विविध विधाओं में लेखन कर रहे हैं।उनकी दो कहानी संग्रह नीलपाखी,बूढ़ी आंखों का दर्द, तीन कविता संग्रह आधे-अधूरे स्वप्न, किसी गांव में कितनी बार कब तक, मैं मेरी मौत की तारीफ़ चाहता हूं, तीन आलेख संग्रह समय की रेत पर,समय के क्षितिज पर और अपने समय के साक्ष्य जैसी पुस्तकें लिख चुके हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित लघुकथा संग्रह समय का चक्र शीघ्र ही प्रकाशित होने वाली है।गीतकार के रूप में इनकी रचनाओं के बीस से अधिक एलबम हैं।
डॉ प्रभात की इस उपलब्धि और सम्मान के लिए स्थानीय साहित्यकारों में संवदिया के संपादक मांगन मिश्र मार्तंड, हेमंत यादव, विनोद तिवारी, हर्ष नारायण दास, सेवानिवृत्त सीईओ प्रमोद झा,राहुल कुमार ठाकुर आदि ने उन्हें बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर