बारात में न्योछावर के पैसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 18 वर्षीय युवक की हत्या
नोएडा, 13 मार्च (हि.स.)। बारात चढ़त के दौरान दूल्हे के ऊपर न्योछावर हुए पैसे को लूटने को लेकर हुए विवाद में सात युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा
प्रतीकात्मक छवि


नोएडा, 13 मार्च (हि.स.)। बारात चढ़त के दौरान दूल्हे के ऊपर न्योछावर हुए पैसे को लूटने को लेकर हुए विवाद में सात युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसको आज मृत घोषित कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में शामिल दो बाल अपचारी हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि बीती रात को झुंडपुरा गांव में एक बारात आई थी। बारात चढ़त के दौरान बाराती दूल्हे और बैंड बाजा वालों पर पैसों की न्योछावर कर रहे थे। पैसे लूटने के लिए कुछ बच्चे वहां पर आए थे। न्योछावर पैसे लूटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ तथा रौनक, राज , आशीष, रिजवान आदि ने श्याम पुत्र संतोष उम्र 18 वर्ष के साथ मारपीट की तथा उसे चाकू मार दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसीपी ने बताया कि उक्त घटना में शामिल दो आरोपी बाल भी अपचारी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी