Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 13 मार्च (हि.स.)। जन शिक्षण संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के तपकरा स्थित सामुदायिक भवन में महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जन शिक्षण संस्थान के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के एफएलसीसी प्रतिनिधि एमलेन ललिता जोजो ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आसानी से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को बचत, ऋण सुविधा और वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधिकारी रामजी यादव ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस प्रशासन से संपर्क करने काे कहा
कार्यक्रम के दौरान 80 सफल प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और स्वरोजगार से जुड़ी प्रतिभागियों आकांक्षा कुमारी, स्टेला होरो, वीइंद्राणी कुमारी,अमृता लकड़ा को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी प्रभावती कुमारी, कुमार शशि प्रकाश, मारिया होरो, दसय नाग, स्वर्णलता गुप्ता, इंद्राणी देवी, मीरा कुमारी तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा