Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 13 मार्च (हि.स.)। बिजली विभाग के डोरंडा अवर प्रमंडल अंतर्गत नार्थ ऑफिस पारा लोरेटो स्कूल के आस पास पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के अंतर्गत तार बदलने का कार्य शुक्रवार को किया जायेगा। इस वजह से सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक उक्त क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे डोरंडा स्थित नार्थ ऑफिस पारा लॉरेटो गेट के आस पास के क्षेत्र में विद्युत सेवा बाधित रहेगी।
इसके अलावा विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कोकर के अधीन आरडीएसएस कार्य के लिए छठ तालाब, पावर हाऊस के नजदीक, चुटिया, न्यू आनंदपुर खिजरी मोड, नामकुम, लीची बगान लोवाडीह, नामकुम और उसके आस पास के क्षेत्रों में विद्युत सेवा सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बाधित रहेगी। साथ ही बड़गाईं फीडर पावर हाउस - पानी टंकी पावर हाउस के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, रिम्स के अधीन आरडीएसएस कार्य करने के लिए 11 केवी न्यू आरके मिशन फीडर में खिजुर टोली, ग्रीन पार्क सिटी और शिवाजीनगर में तार को कवर केबल करने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विभाग की ओर से विज्ञप्ति जारी कर शुक्रवार को दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak